सीबीडीटी ने बुधवार को कहा कि आयकर विभाग ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कॉस्ट अकाउंटेंट के घर छापेमारी कर 45.4 लाख रुपये की “बेहिसाबी’’ नकदी जब्त की है। साथ ही उसने तेदेपा के स्थानीय सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की भी बात कही।
सीबीडीटी ने एक बयान में यह भी स्पष्ट किया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान गुंटूर से तेदेपा सांसद जयदेव गल्ला के किसी परिसर पर छापेमारी नहीं की गई।
SC ने असम में NRC के मसौदे में छूटे लोगों की ‘असुविधा’ कम करने के निर्देश दिए
उसने बताया कि छापेमारी में केवल अकाउंटेंट गुरप्पा नायडू के परिसरों को तलाशा गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, “छापेमारी के दौरान 45.4 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई।”
सीबीडीटी ने बताया कि नायडू, “सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं जो फ्रीलांस कॉस्ट अकाउंटेंसी करते हैं और उनके घर के अलावा किसी परिसर की तलाशी नहीं ली गई।”


Download Android App
Download iOS App



