Noida: नोएडा में बीती रात सेंट्रल जोन के 8 थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में अक्सर अलग-अलग जोन में इस तरीके का अभियान चलाया जाता है। ताकि सड़कों पर बढ़ने वाले अपराध पर लगाम लगाई जा सके और यातायात का नियम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग सके। आंकड़ों के मुताबिक, 182 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया और दो गाड़ियां सीज की गई। इसके साथ-साथ खुले में शराब पीने वाले 216 के खिलाफ भी 292 बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
182 गाड़ियों का काटा चालान
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेन्ट्रल नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने 235 वाहनों को चेक करते हुए 32 वाहनों, थाना फेस-3 पुलिस ने 127 वाहनों को चेक करते हुए 32 वाहनों, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 210 वाहनों को चेक करते हुए 37 वाहनों. थाना बिसरख पुलिस ने 175 वाहनों को चेक करते हुए 25 वाहनों, थाना बादलपुर पुलिस ने 120 वाहनों को चेक करते हुए 18 वाहनों, थाना सूरजपुर पुलिस ने 110 वाहनों को चेक करते हुए 8 वाहनों, थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 185 वाहनों को चेक करते हुए 20 वाहनों और थाना सेक्टर-142 पुलिस ने 120 वाहनों को चेक करते हुए 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग
इस अभियान के दौरान सेंट्रल नोएडा जोन में कुल 182 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 2 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा सेन्ट्रल नोएडा जोन में विभिन्न थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 216 व्यक्तियों के विरुद्ध खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App






