भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अब याचना नहीं, रण होगा। DGMO ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था और भारतीय सेना ने उनके ड्रोन और एयरबेस को तबाह कर दिया है। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में BSF की भूमिका को सराहा और कहा कि हम अगले मिशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद भारतीय सेना की तरफ से आज सोमवार को ब्रीफिंग हो रही है। इस ब्रीफिंग में सेना की तरफ से DGMO ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के पाप के घड़े भर चुके थे। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में BSF ने बड़ी भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के सारे ड्रोन हमने गिराए हैं. भारतीय सेना ने 9-10 मई को हुई पाकिस्तान की तरफ से हमले को हमने नाकाम किया है। लेजर से हमने पाक के सभी ड्रोनों को मार गिराया है। हमने दुश्मन के जहाज को पास नहीं आने दिया। पाकिस्तान के कई एयरबेस को हमने तबाह किया है। हमने पीएल -15 को मार गिराया है। सेना हमारी एयर बेस ऑपरेशनल है।
DGMO ने आगे बताया पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों में बदलाव हुआ है। DGMO ने इस दौरान राम धारी दिनकर जी का कविता भी सुनाया। उन्होंने आगे बताया कि हमें अंदाज़ा था कि पाकिस्तान हमला जरूर करेगा। वायुसेना ने कहा भय के बिना प्रीति नहीं होती। हम अगले मिशन के लिए तैयार है। आगे बताया हम जब चाहे, जहां चाहे हमला कर सकते हैं। IAF ने बताया हामरे एयरबेस को तबाह करना नामुमकीन है। पाकिस्तान ने आतंकी के खिलाफ लड़ाई को अपना समझा। हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ थी। पाकिस्तान के सेना आतंकवादी का साथ दिए हैं। हम अलगे मिशन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा ऐसे न हो तो ज्यादा अच्छा। हमारे सभी हथियार सुरक्षित है। हमारी सभी एयरबेस सुरक्षित है।
22 अप्रैल का बदला हमेशा रहेगा दुनिया को याद
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हमारे 25 से ज़्यादा निर्दोष लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत के कोने-कोने से इन आतंकी गतिविधियों को खत्म करने की आवाज़ उठने लगी। भारत की मोदी सरकार ने बदला लेने के लिए भारतीय सेना को पूरी आज़ादी दे दी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। हालाँकि, पाकिस्तान ने इस जवाबी कार्रवाई को अपनी जंग समझकर भारत पर हमला कर दिया। लेकिन भारतीय सेना के आगे उसकी एक भी नहीं चली और उसके सारे हथियार और कई एयरबेस नष्ट हो गए।
CBSE बोर्ड रिजल्ट 2024 में किसने किया था टॉप? देखें 10वीं-12वीं की टॉपर्स लिस्ट


Download Android App
Download iOS App



