माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा। सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है। पहले यह संख्या 1000 थी।
ट्विटर की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है, ”फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो। कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले)।” टीम ने लिखा है, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं। आप चिंता ना करें। आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। गौरतलब है कि ट्विटर की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं।


Download Android App
Download iOS App




