विजय दशमी के मौके भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। चीन के साथ जारी तनाव के बीच डोभाल ने कहा कि नया भारत नए तरीके से सोचता है और हम भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी लड़ेंगे। हमें जहां भी खतरा दिखेगा, हम वहां प्रहार करेंगे।
रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम को संबोधित करते हुए एनएसए डोभाल ने कहा, हमने कभी किसी पर पहले से हमला नहीं किया। इसके बारे में सबके अपने विचार हैं। अगर खतरा कहीं से आ रहा था तो कर देना चाहिए था। देश को बचाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, हम वहीं लड़ेंगे, जहां पर आपकी इच्छा है, यह जरूरी नहीं है। हम वहां लड़ेंगे, जहां से हमारे ऊपर खतरा आ रहा है। हम उस खतरे का मुकाबला करेंगे।
आज से सैन्य कमांडर के 4 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत, लद्दाख में स्थिति व आंतरिक सुधारों पर होगी चर्चा
उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने स्वार्थ के लिए युद्ध नहीं किया। हम युद्ध तो करेंगे। अपनी जमीन पर भी करेंगे और बाहर भी करेंगे लेकिन अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि परमार्थ के लिए करेंगे। माना जा रहा है कि डोभाल ने अपने बयान के जरिए पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया है।
एनएसए डोभाल के इस बयान पर सरकार ने अपनी सफाई और राय देते हुए कहा, ये चीन को लेकर नहीं दिया गया बल्कि ये भारत की आध्यात्मिक सोच पर था। लेकिन बावजूद इसके ये बयान साफ करता है कि भारत युद्ध की धमकी या खतरे से नहीं डरता और युद्ध के लिए हमेशा तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



