अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-केवाईए) गुट के एक उग्रवादी और संगठन से जुड़े दो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlights
- NSCN के तीन विद्रोही गिरफ्तार
- चांगलांग जिले में एक अभियान के दौरान असम राइफल्स ने किया गिरफ्तार
- पांच लाख 60 हजार रुपये काला धन और अन्य चीजें भी बरामद
चांगलांग जिले में एक अभियान के दौरान असम राइफल्स ने तीन लोगों को गिरफ्तार
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को चांगलांग जिले में एक अभियान के दौरान असम राइफल्स ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही उनके कब्जे से पांच लाख रुपये नकद और हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बल ने ‘एक्स’ पर कहा, ”असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश के जयरामपुर सर्किल में भारत-म्यांमा सीमा पर एनएससीएन-केवाईए के एक सक्रिय उग्रवादी और दो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर युद्ध जैसी गतिविधियों के लिए हथियारों की खरीद की विद्रोहियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उनके कब्जे से पांच लाख 60 हजार रुपये काला धन और अन्य चीजें भी बरामद की गई हैं।”
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



