Nuclear Power Countries: ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच, लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता होगा कि सबसे ताकतवर परमाणु बम किन-किन देशों के पास है? ऐसे में आप एक पल के लिए जरूर सोचते होंगे कि क्या इन देशों की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है या नहीं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, आपको शायद अंदाज़ा होगा कि हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के बाद हालात कितनी तेज़ी से बिगड़े थे।
आज दुनिया में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है। ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है। देश एक-दूसरे को पूरी तरह से खत्म करने पर तुले हुए हैं। देश लगातार धमकियाँ दे रहे हैं और दूसरों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे उनकी परमाणु ठिकानों पर हमला करेंगे और उन्हें तबाह कर देंगे। इन हालात में, यह जानना बेहद ज़रूरी है कि किन देशों के पास यह सबसे शक्तिशाली हथियार मौजूद है। यानी किन देशों के पास न्यूक्लियर हथियार हैं।
Nuclear Power Countries: इन देशों के पास हैं परमाणु हथियार
बता दें कि वर्तमान में दुनिया के 9 देशों के पास परमाणु शक्ति हैं, जिनमें रूस और अमेरिका के पास सबसे बड़ा जखीरा है (वैश्विक हथियारों का लगभग 90%)। अन्य परमाणु-सशस्त्र देश में शामिल हैं: चीन, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, उत्तर कोरिया और इज़राइल (अघोषित)। इन देशों के पास कुल मिलाकर लगभग 12,000 से अधिक परमाणु हथियार हैं। इस बीच, समय-समय पर ऐसी रिपोर्टें सामने आती रहती हैं जिनमें यह सवाल उठाया जाता है कि क्या अन्य देशों के पास भी परमाणु क्षमताएं हैं, जिन्हें वे दुनिया से छिपा रहे हैं। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सबसे ताकतवर न्यूक्लियर बम कौन-सा है?
बता दें कि आज तक में B83 nuclear bomb अमेरिका का सबसे ताकतवर सक्रिय परमाणु बम माना जाता है। इसकी शक्ति 1.2 मेगाटन है, जो Hiroshima atomic bombing में गिराए गए बम से लगभग 80 गुना अधिक है। यह बम इतना खतरनाक है कि अगर इसका किसी ने उपयोग किया, तो एक ही बार में पूरा शहर स्वाहा हो सकता है और भारी तबाही हो सकती है.
Nuclear Power Impact: अगर न्यूक्लियर बम फट जाए तो क्या होगा?

- भयानक धमाका और आग: न्यूक्लियर बम फट जाए तो धमाका इतना तेज होता है कि आसपास की इमारतें पलभर में मिट्टी में मिल जाती हैं। बहुत अधिक गर्मी और आग से पूरा इलाका उबलने लगता है और हजारों लोग तुरंत अपनी जान खो सकते हैं।
- खतरनाक रेडिएशन: धमाके के बाद जहरीली रेडिएशन फैलती है, जिससे लोगों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसका असर लंबे समय तक रहता है और आने वाली पीढ़ियों तक भी नुकसान पहुंच सकता है।
सबसे बड़ा न्यूक्लियर बम धमाका कब हुआ था?
Tsar Bomba test 30 अक्टूबर 1961 को Soviet Union ने Novaya Zemlya में किया। इसकी शक्ति 50 मेगाटन थी, जो हिरोशिमा से हजारों गुना ज्यादा थी। इसका धमाका, रोशनी और झटका सैकड़ों किलोमीटर दूर तक महसूस हुआ, इतिहास का सबसे बड़ा परमाणु विस्फोट माना जाता है।
How to Make Nuclear Power: न्यूक्लियर बम बनाने के लिए क्या जरुरी है?
- परमाणु सामग्री: जैसे यूरेनियम या प्लूटोनियम, जो बहुत कठिन और नियंत्रित तरीके से मिलते हैं।
- वैज्ञानिक तकनीक: इसमें Nuclear Physics और बहुत जटिल इंजीनियरिंग शामिल होती है।
- कड़ी सुरक्षा : पूरी दुनिया इसे रोकने के लिए सख्त कानून और निगरानी रखती है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




