Odisha SI Exam Sabotage: 25 लाख रुपये में SI पद पर भर्ती, परीक्षा घोटाला में क्राइम ब्रांच की 18 आरोपियों से पूछताछ, 117 गिरफ्तार

Summary :

Odisha SI exam Sabotage: ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने अब तक 18 कार्पेटदारों से पूछताछ की है। और 117 आरापीयों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई अहम सबूत भी जब्त किए हैं, जिनमें नकल प्रश्नपत्र, एडमिट कार्ड और अभ्यर्थियों का बायोडाटा शामिल है। इस जांच में 50 से ज्यादा अधिकारी लगातार लगे हुए हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि इस रैकेट से कई और एजेंट भी जुड़े हुए हैं। हर अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपए…

Odisha SI exam Sabotage: ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने अब तक 18 कार्पेटदारों से पूछताछ की है। और 117 आरापीयों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई अहम सबूत भी जब्त किए हैं, जिनमें नकल प्रश्नपत्र, एडमिट कार्ड और अभ्यर्थियों का बायोडाटा शामिल है। इस जांच में 50 से ज्यादा अधिकारी लगातार लगे हुए हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि इस रैकेट से कई और एजेंट भी जुड़े हुए हैं। हर अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपए तक वसूले जा रहे थे।

Odisha SI exam Sabotage: आरोपियों की स्वास्थ्य जांच

Odisha SI exam Sabotage
Odisha SI exam Sabotage

गिरफ्तार आरोपियों की स्वास्थ्य जांच स्वतंत्र एंबुलेंसों में कराई गई। कुछ की जांच बरहमपुर रिजर्व पुलिस बैरक में हुई, तो कुछ का मेडिकल टेस्ट बाहर कराया गया। जल्द ही इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान पांच आरोपी अचानक बीमार पड़ गए, जिनका इलाज विशेष डॉक्टरों की टीम ने किया।

Odisha Exam News: 10-10 लाख रुपए एडवांस

जांचकर्ताओं के अनुसार इस नेटवर्क को 10 से 12 दलाल टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑपरेट कर रहे थे। पैसे के लेन-देन का जो हिसाब मिला है, वह चौंकाने वाला है। अब तक की जांच में करीब 29.25 करोड़ रुपए की वित्तीय हेराफेरी सामने आई है। पकड़े गए कई अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपए एडवांस के रूप में पहले ही वसूल लिए गए थे। सौदे के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया सफल होने के बाद बाकी के 15 लाख रुपए देने की शर्त रखी गई थी।

Odisha News Today: बड़ा संगठित नेटवर्क

Odisha SI exam Sabotage
Odisha SI exam Sabotage

क्राइम ब्रांच का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन अब तक की पूछताछ से साफ हो चुका है कि यह घोटाला एक बड़ा संगठित नेटवर्क था, जिसमें दलालों के साथ कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

ALSO READ: त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात! DA बढ़ोत्तरी पर सरकार ने तैयार किया ये प्लान?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।