Dussehra 2025 Wishes: विजयदशमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये संदेश, आपस में बना रहेगा प्रेम

Dussehra 2025 Wishes

Dussehra 2025 Wishes:  हर साल भारत में दशहरा बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष को विजयदशमी मनाई जाती है। भारत में जब से त्योहार की शुरुआत होती है लोग इन दिनों काफी खुश हो जाते हैं। हिंदू धर्म में हर त्योहार को बड़े ही जश्न के साथ मनाया जाता है। भारत में हर फेस्टिवल का अपना-अपना महत्त्व होता है। रामायण के अनुसार इस दिन ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। भगवान राम ने अधर्म को हराकर धर्म पर विजय पाई थी। हर साल लोग पूरे नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करते हैं।

हर दिन लोगों को माता के अलग-अलग रूप के दर्शन करने को मिलते हैं। इस साल नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हुई थी, तब से ही भारत के हर कोने-कोने में माता दुर्गा का पंडाल लगाया गया है। इस दौरान बड़े-बड़े पार्कों में मेला लगता है। जहां हर दिन काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। महानवमी के बाद विजयदशमी के दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई देता हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो ये कुछ सबसे अच्छी बधाई है जिसे एक बार ज़रूर देखें।

Dussehra 2025 Wishes in Hindi: दशहरे पर ऐसे करें विश

Dussehra 2025 Wishes
Dussehra 2025 Wishes

1. जो इंसान अपने अंदर के रावण को खुद आग लगाएगा, सही मायने में वही दशहरा मनाएगा, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का यह दिन बार-बार ऐसे ही आए. आप सभी को दशहरे की ढेरों बधाइयां।

2. अगर आप भी अपने अंदर का डर ख़त्म करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने अंदर का रावण मारें, ताकि आपको खुद पर विजय प्राप्त हो सके सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभ कामनाएं।

3. अच्छाई की राह पे चलें हम सदा, राम जी का आशीर्वाद रहे हर जगह, दशहरे की ढेरों शुभकामनाएं, खुशियों से भर जाएं सबके घर आंगन।

4. राम जी के चरणों में विश्वास रखो, जीवन में सदा सच्चाई का साथ रखो, दशहरे की शुभकामनाएं बार-बार, आपका जीवन हो खुशियों से भरपूर दशहरे की ढेरों शुभकामनाएं।

5. सत्य की राह पर जो चले, वही जीवन में सफलता पले, दशहरे पर यही संदेश है खास, राम जी करें सबका उद्धार दशहरे की ढेरों शुभकामनाएं।

Dussehra 2025 Wishes
Dussehra 2025 Wishes

6. अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया, क्षमा की विजय और अज्ञान पर ज्ञान की विजय, दशहरा की शुभकामनाएं।

7. इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए, मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए, सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए, और दशहरा विश करना आम हो जाए जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा, तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा। दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं।

8. इस दशहरे पर भगवान राम की तरह अपने अंदर छुपे रावण को हराएं और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें। आपको दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं।

9. दशहरा है बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण को जलाना नहीं, अपनी बुराइयां मिटाना है आओ इस त्योहार को मिलकर मनाएं क्योंकि खुदको बेहतर बनाना है। दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं।

10. बिना सोचे ना बोलो, बिना सोचे ना करो कोई काम, बिना सोचे रावण ने किया सीता, हरण सोच-विचार के जीते राजा राम, दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dussehra 2025: इस दशहरा अपने अंदर के रावण को ज़रूर मारें

Dussehra 2025 Wishes
Dussehra 2025 Wishes

अगर आप भी अपने खास लोगों को विजयदशमी के शुभ अवसर पर देना चाहते हैं शुभकामनाएं, तो इस तरह के संदेश से सबके रिश्ते होंगे मजबूत और लोगों में आएगा प्यार। जैसे भगवान राम ने अधर्म को हराकर धर्म पर विजय पाई थी इसी तरह आप भी बुराई से बच कर रहे और अच्छाई का साथ ज़रूर दें। इस दशहरे आप अपने परिवार के साथ मेला देखने ज़रूर जाएं और अपने दिन को खुशियों से भर दें।

यह भी पढ़े: Millionaire Business Woman: अनोखे बिजनेस से महिला बनी लखपति, इस धंधे से कमाए रातों-रात 26 लाख रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।