Millionaire Business Woman: अनोखे बिजनेस से महिला बनी लखपति, इस धंधे से कमाए रातों-रात 26 लाख रुपए

Millionaire Business Woman

Millionaire Business Woman: आजकल लोग पैसा कामने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। सबके पास अपना-अपना काम होता है। पहले के समय में लोग महिलाओं को ज्यादा काम नहीं करने देते थे। लेकिन आज के समय में हर एक महिला खुद से पैसे कमाने लगी है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके भी अंधा पैसा कमा रहे होते हैं। जब लोगों के घर में कोई बच्चा पैदा होता है तो लोग उसके नाम को लेकर काफी चिंतित रहते हैं कि उसका नाम क्या रखें। बच्चे के नामकरण के लिए लोग काफी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

लेकिन जब लोग बच्चे का नामकरण करते हैं, तो किसी पंडित या ज्ञानी इंसान को बुलाकर ये शुभ काम करवाते हैं। न्यूयॉर्क की एक महिला ने बच्चे का नाम रखने के लिए कितने पैसे लिए ये सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इतने छोटे से काम के लिए इतने ज्यादा पैसे कौन लेता है। दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पूरे दिन मेहनत करके कुछ पैसे कमाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर बैठे-बैठे लाखों रुपए हर दिन छाप रहे हैं। यह बात लोगों को हैरान कर रही है कि नाम रखने के इतने पैसे कौन लेता है।

Business Woman Viral News: महिला ने नामकरण के लिए 26 लाख रूपए 

Millionaire Business Woman
Millionaire Business Woman

आज-कल लोग अपने बच्चे का नाम रखने के लिए किसी पंडित को नहीं बुलाते हैं। बल्कि किसी ऐसे प्रोफेशनल इंसान को बुलाते हैं, जो उनके बच्चे का नाम सबसे अलग रख सके। क्योंकि पहले के समय में लोग अपने बच्चे का नाम ऐसे ही रख देते थे और जब उनका बच्चा बड़ा होकर स्कूल जाता है, तो उसके क्लास में उसी नाम के 3 से 4 बच्चे और मिल जाते हैं।

यही सब देखते हुए एक अमीर घर में पैदा हुए बच्चे के माता-पिता ने उसका नाम रखने के लिए न्यूयॉर्क से एक महिला को बुलाया। जिसनें उनसे 5, 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 26 लाख रूपये लिए हैं। जी हां सही सुना आपने! न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला है जिसका नाम “टेलर ए. हम्फ्री” है यह महिला काफी समय से बच्चों का नामकरण करती आ रही है।

इस महिला ने इस काम की पोस्ट ऑनलाइन डालनी शुरू की है। ये उसका बिजनेस है। साल 2020 में इस महिला ने 100 से अधिक कपल्स के बच्चों के नाम रखने में मदद की थी। उन कपल्स ने उसको काफी डॉलर दिए थे। उस महिला ने डेढ़ लाख से ज्यादा डॉलर की कमाई की थी। पहले वो महिला सिर्फ 1500 डॉलर ही फीस लेती थी। लेकिन जब से इस महिला ने सोशल मीडिया पर अपने बिजनेस से रिलेटेड पोस्ट डालनी शुरू की है, तब से अब तक हम्फ्री के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर कुल मिलाकर 1,00,000 फ़ॉलोअर्स हैं। लेकिन अब इस महिला ने नामकरण करने के लिए 30 से 26 लाख रूपये लेने शुरू कर दिए हैं।

Name Ceremony: बच्चे का नामकरण हुआ महंगा 

Millionaire Business Woman
Millionaire Business Woman

हम्फ्री अपने इस काम में पूरी तरह से माहिर हैं। ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में उनका बैकग्राउंड काफी मजबूत हो गया है। वो खुद को “नामों की शौकीन” भी कहती हैं, जिनके पास बच्चों के नामों से भरी हज़ारों स्क्रिप्ट हैं। इस महिला की नामकरण की सेवाएं 10,000 डॉलर से शुरू होती हैं, जिससे माता-पिता को “VIP ट्रीटमेंट” मिलता है। अगर इस महिला की जगह यह काम किसी भारत के महिला ने किया होता, तो अब तक वो पुलिस के हवाले हो गई होती।

क्योंकि भारत में लोग अपने बच्चे का नामकरण खुद ही कर लेते हैं। उन्हें किसी भी ऐसे इंसान की ज़रूरत नहीं होती है जिन्हे वो 26 लाख रुपए दें। इतने पैसे लोग अपने बच्चे का नामकरण करने के लिए नहीं दे सकते हैं

यह भी पढ़े: Karni Mata Temple Bikaner: जानिए क्या है बीकानेर के करणी माता मंदिर का सच, क्यों लगाते हैं चूहों को भोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।