Cough Syrup Caused Death: राजस्थान के सीकर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के माता-पिता ने अपने बच्चे की तबीयत ठीक करने के लिए उसे खांसी की दवा दी थी, लेकिन यही दवा उस बच्चे के लिए जहर बन गई। सीकर जिले के खोरी ब्राह्मणान गांव में निशुल्क दवा योजना के तहत खांसी का सिरप बांटा गया। इसी दवा को पीकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मासूम की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
Cough Syrup Caused Death: रात में बच्चे ने पीया मौत का सिरप
बच्चे के परिजन उसे पास के चिराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और खांसी की दवा खरीदी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब बच्चे को खांसी शुरू हुई तो उसकी मां खुशी ने उसे वही सिरप पिला दिया। बच्चे को सुबह साढ़े तीन बजे पानी भी दिया गया। रात में ही उसकी मौत हो गई थी। जब सुबह बच्चा नहीं उठा तो परिजन उसे सीकर के एसके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sikar Boy Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी
मृतक बच्चे की चाचा बसंती शर्मा के अनुसार, बच्चे को चार-पांंच दिन पहले खांसी की शिकायत हुई थी। इसके बाद परिजन उसे चिराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और दवा खरीदी। कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बच्चे की मां ने उसे चिराना अस्पताल से दवा लाकर दी। फिर करीब साढ़े तीन बजे बच्चे को हिचकी आने लगी तो मां ने उसे पानी पिलाया। सुबह जब बच्चे की जांच की गई तो बच्चा नहीं उठा। परिजन बच्चों को सीकर के एसके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी कहानी स्पष्ट हो पाएगी।

Rajasthan News: भरतपुर में बच्चे की हालत गंभीर
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कफ सिरप “डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड (13.5 मि.ग्रा./5 मि.ली.)” मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। भरतपुर जिले के बयाना ब्लॉक के कलसाड़ा गांव के एक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिरप पीने के बाद 3 वर्षीय गगन की तबीयत बिगड़ गई। बच्चा बेहोश हो गया और उसकी हृदय गति अनियंत्रित हो गई। उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर उसका इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- घर में लगाई आग, 2 बेटियों की हत्या कर रूम में लगाया ताला, बहराइच में 6 लाशें मिलने से हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




