ICG News: समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटना होगा आसान, NATPOLREX-X के 10वें संस्करण का होगा आयोजन

Summary :

ICG News: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) 27वें राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना (NOSDCP)  के साथ मिलकर 05 और 06 अक्टूबर 2025 को तमिलनाडु के चेन्नई तट पर राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-X) के 10वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। बता दें कि यह द्विवार्षिक प्रमुख अभ्यास समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय तैयारियों का मूल्यांकन और उसे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही अंतर-एजेंसी समन्वय की दक्षता का परीक्षण भी किया जाएगा। ICG News: 37 से अधिक विदेशी पर्यवेक्ष 5 और 6 अक्टूबर को होने वाले…

ICG News: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) 27वें राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना (NOSDCP)  के साथ मिलकर 05 और 06 अक्टूबर 2025 को तमिलनाडु के चेन्नई तट पर राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-X) के 10वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। बता दें कि यह द्विवार्षिक प्रमुख अभ्यास समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय तैयारियों का मूल्यांकन और उसे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही अंतर-एजेंसी समन्वय की दक्षता का परीक्षण भी किया जाएगा।

ICG News: 37 से अधिक विदेशी पर्यवेक्ष

ICG News
ICG News

5 और 6 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में केंद्रीय मंत्रालयों, तटीय राज्य सरकारों, प्रमुख बंदरगाहों, तेल प्रबंधन एजेंसियों और समुद्री संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद है।  इस आयोजन में 29 देशों के 37 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक और 100 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने और बचाव के लिए चर्चा की जाएगी और बैठक में सुझाव भी दिए जाएंगे।

NOSDCP Meeting: 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया

ICG News
ICG News

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने2024 में भी नई दिल्ली में राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना (एनओएसडीसीपी) बैठक बुलाई थी। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता एनओएसडीसीपी के अध्यक्ष महानिदेशक परमेश शिवमणि ने की। इस कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों, केन्द्र एवं राज्य सरकारों, बंदरगाहों और तेल-प्रबंधन एजेंसियों के लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में भारतीय जलक्षेत्र में संभावित तेल रिसाव की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए राष्ट्र की तत्परता का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ALSO READ: त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात! DA बढ़ोत्तरी पर सरकार ने तैयार किया ये प्लान?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।