एयर इंडिया का ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। बता दें कि गुरुवार को देर रात अकाउंट पर फोटो और गलत ट्वीट पोस्ट किए गए थे। एक ट्वीट में एयर इंडिया की सभी उड़ानों को रद्द करने का दावा किया गया। और तुर्की भाषा में आतंक समर्थित ट्वीट किए गए थे। ट्वीट के बाद जो रिट्वीट आए उनमें लिखा गया था कि आपका अकाउंट को टर्किश साइबर आर्मी Ayyildiz Tim के द्वारा हैक कर लिया गया है, तुम्हारा सभी जरूरी डाटा भी जब्त कर लिया गया है।
वही उड़ाने रद्द वाले ट्वीट से एयर इंडिया में हड़कंप मच गया। लेकिन बाद में पता चला कि यह अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और शरारत की है। हैकर्स ने लिखा ”महत्वपूर्ण घोषणा- हमने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है, अब से हम तुर्की एयरलाइंस के साथ उड़ान भरेंगे। हैकर्स ने इसे एयर इंडिया के आधिकारिक अकाउंट @airindiain से ट्वीट किया। लेकिन बाद में इसे बदलकर @airindiaTR कर दिया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि हालिया दौर में ट्विटर अकाउंट हैक होने के ऐसे कई सारे मामले सामने आए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता राम माधव, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, पुड्डचेरी की राज्यपाल किरन बेदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। इन सभी अकाउंट्स को भी टर्किश आर्मी के द्वारा ही हैक किया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान समर्थित नारे, पोस्ट और फोटो ट्विटर अकाउंट पर डाले गए थे। मामला सामने आने के बाद अनुपम खेर ने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर हैक हो गया है।
इस बारे में भारत के कुछ दोस्तों से मुझे पता चला। मैं अभी लॉस एंजिलिस में हूं। इस बारे में ट्विटर से मेरी बात हो गई है। अनुपम खेर के अकाउंट पर भी I LOVE PAKISTAN लिखा गया था। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी बड़ी भारतीय हस्ती का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, खुद कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। जिस दौरान राहुल का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था, तब कई तरह के अपशब्द ट्वीट किए गए थे।
बता दें कि एयर इंडिया के ट्वीटर पर हजारों फॉलोवर्स हैं। हैकर्स द्वारा ट्वीटर अकाउंट का नाम चेंज करने के बाद तुर्की साइप्रस सेना ने इस पर अपना दावा किया। इसके बाद ट्विटर ने एयर इंडिया के हैंडल से सत्यापित मार्क हटा दिया। अब इस अकाउंट से प्रो-तुर्की के ट्वीट्स साझा किए जा रहे हैं। एक ट्वीट में लिखा गया कि आपका अकाउंट तुर्की साइबर आर्मी एयल्डिज टीम द्वारा हैक कर लिया गया है। वहीं कहा गया कि आपके महत्वपूर्ण डेटा पर हमने कब्जा कर लिया है। हालांकि एयर इंडिया के अधिकारियों ने अभी तक हैकिंग की घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



