ओला-उबर के ड्राइवर्स 18 मार्च से करेंगे हड़ताल, इनकम घटने से हैं नाराज

Summary :

NULL

कैब एग्रीगेटर ओला और उबर के चालकों ने 18 मार्च की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। यह हड़ताल प्रमुख शहरों मुंबई, नई दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे सहित अन्य शहरों में देखने को मिल सकता है।

इस हड़ताल का आह्वान महाराष्ट्र नवनिर्माण वहातुक सेना( एमएनवीएस) ने किया है। एमएनवीएस के संजय नाइक ने कहा, ‘‘ ओला और उबर ने ड्राइवरों से बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वह अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने पांच से सात लाख रुपये निवेश किए और उन्हें मासिक आधार पर डेढ़ लाख रुपये तक कमाने की उम्मीद थी, लेकिन वह इसका आधा भी नहीं कमा पा रहे हैं, इसकी प्रमुख वजह इन कंपनियों का कुप्रबंधन है।’’।

नाइक ने आरोप लगाया कि बुकिंग में यह कंपनियां उनके स्वामित्व वाली टैक्सियों को तरजीह देती हैं, इससे भी ड्राइवरों की कमाई पर असर पड़ा है। नाइक का दावा है कि इन कंपनियों ने मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने के लिए ड्राइवरों को गारंटीपत्र तो दिए, लेकिन उनका कोई सत्यापन नहीं किया। अब उनकी लागत पूरी नहीं होने से वह इसका भुगतान करने में सक्षम नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अकेले मुंबई में इन कंपनियों की 45,000 से ज्यादा टैक्सियां हैं और अब काम कम होने से 20% कम टैक्सियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होने आगे कहा कि चालकों ने इस मामले में हस्तक्षेप के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से संपर्क किया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team