World Wild Life Day पर PM Modi ने की वैध विविधता के संरक्षण की अपील

Summary :

वन्यजीव संरक्षण को लेकर PM Modi की महत्वपूर्ण पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ आज एशियाई शेरों के बीच गुजरात के सासन गिर में बिताएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, विश्व वन्यजीव दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है – आइए आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें! हम वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर भी गर्व करते हैं।

इसके पोस्ट के साथ एक वीडियो क्लिप भी है, जिसमें पीएम मोदी भारत की परंपरा में जैव विविधता के प्रति स्वाभाविक आग्रह का जिक्र कर रहे हैं। यह क्लिप 2023 का है। कर्नाटक के मैसूर में ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वाइल्डलाइफ पर विचार रखे थे।

भारत के इन Zoos में देख सकते हैं White Tiger

दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों के मन में अन्य देशों, जहां बाघों की आबादी या तो स्थिर है या फिर उसमें गिरावट हो रही है, की तुलना में भारत में बाघों की बढ़ती आबादी के बारे में उठने वाले सवालों को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा था, “भारत इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच संघर्ष में विश्वास नहीं करता, बल्कि वह दोनों के सह-अस्तित्व को समान महत्व देता है।”

वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भारत की अनूठी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का एक हिस्सा है।”

प्रधानमंत्री बनने के बाद सासन और सफारी का यह पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम है।

दरअसल, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने सासन को विश्व के बड़े पर्यटन स्थलों के रूप में खास पहचान दिलाई थी। एशियाई शेरों के एकमात्र घर माने जाने वाले सासन गिर के विकास हेतु गुजरात के सीएम रहते हुए पीएम मोदी ने बड़े फैसले लिए थे। यही वजह है कि आज देश-विदेश से लाखों की संख्या में वन्यजीव प्रेमी सासन गिर में शेर देखने आते हैं।

बता दें, पीएम तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वह विश्व वन्यजीव दिवस पर सफारी के बाद सुबह 10 बजे सासन के सिंह सदन में वन्यजीव बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कुल 47 सदस्य हैं। इनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, एनजीओ, वन सचिव समेत कई लोग शामिल हैं।

दौरे के दूसरे दिन रविवार को सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.