VIRAL VIDEO : बिहार में वायरल हुआ छेड़खानी का एक और वीडियो , जांच में जुटी पुलिस

Summary :

एक प्रेमी युगल को रास्ते में रोककर पांच-छह मनचले लड़की के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के कैमूर जिला का है। इस वीडियो में जो भाषा सामने आ रही है वो भोजपुरी है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना के मसही गांव का यह वीडियो है

पिछले महीने लड़कियों से छेड़खानी के कई वीडियो वायरल हुए थे जिससे पुलिस प्रशासन के बीच सनसनी मच गई थी। अब फिर बिहार में छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

bihar viral video

जिसमें एक प्रेमी युगल को रास्ते में रोककर पांच-छह मनचले लड़की के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के कैमूर जिला का है।

bihar viral video

इस वीडियो में जो भाषा सामने आ रही है वो भोजपुरी है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना के मसही गांव का यह वीडियो है, जिसमें एक नाबाालिग प्रेमी युगल को कुछ स्थानीय मनचले परेशान कर रहे हैं।

bihar viral video

वीडियो में दिख रहा है कि 5 से 6 युवक एक लड़की से छेड़खानी कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

bihar viral video

ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की अपने मित्र के साथ मुंडेश्वरी मंदिर से लौट रही हो और रास्ते में सुनसान जगह पाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

वही , वीडियो वायरल होने की घटना की जानकारी मिलने के बाद भभुआ के डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये युवक कहां के हैं और घटना कहां घटी है।

हालांकि घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=d5hbSvyTniQ

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team