राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। पवार ने कहा कि पिछले कांग्रेस नीत संप्रग ने अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि गठबंधन ने 2004 आम चुनावों से पहले अपने किसी नेता को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया था।
पवार उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने इस महीने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित महारैली में शिरकत की थी। राकांपा प्रमुख ने कहा, “अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है।”
प्रधानमंत्री पद के लिए गठबंधन के उम्मीदवार के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा, “हमने 2004 चुनावों से पहले किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था। लेकिन हम दस साल तक सफल सरकार चलाने में कामयाब रहे।”
महाराष्ट्र की 48 में से 44 सीटों पर राकांपा-कांग्रेस की चर्चा पूरी : शरद पवार
पवार ने कहा, “हम महागठबंधन में यह करने का प्रयास कर रहे हैं कि हर राज्य में मजबूत पार्टी के साथ खड़ा हुआ जाए। उदाहरण के लिए, तमिलनाडु में द्रमुक मजबूत है, सभी अन्य पार्टी इसके साथ खड़ी हों। आंध्र प्रदेश में, तेदेपा मजबूत है, सभी अन्य पार्टी भाजपा से लड़ने के लिए इसका समर्थन करें जबकि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस मजबूत है।”


Download Android App
Download iOS App




