लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए 27 फरवरी को बैठक करेंगे विपक्षी दल : सूत्र

Summary :

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम यानि भाजपा को हराने की साझा रणनीति को लेकर 27 फरवरी को दिल्ली में अहम बैठक करेंगे।

विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम यानि भाजपा को हराने की साझा रणनीति को लेकर 27 फरवरी को दिल्ली में अहम बैठक करेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 13 फरवरी को कांग्रेस समेत छह मुख्य विपक्षी दलों के नेताओं के बीच हुई बैठक में साझा रणनीति बनाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद ऐलान किया गया था कि लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव पूर्व गठनबंधन और न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाएगा।

bjp

उस बैठक में काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और नेशनल कांफ्रेस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला समेत अन्य नेताओं ने शिरकत की थी। सूत्रों के मुताबिक चुनाव पूर्व गठबंधन का समर्थन नहीं करने वाले वाम दलों के बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं है।

Desk Team