बॉलीवुड में हम आपके हैं कौन और विवाह जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में देने वाले इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और निर्देशक सूरज बडज़ात्या के पिता राजकुमार बडज़ात्या का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली।
राजश्री प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, ‘बड़े ही गहरे दुख के साथ बता रहे है कि सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या की निधन हो गया, जिस पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि राजश्री ने बॉलीवुड की कई सारी बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
यहां पढ़े ट्वीटर पोस्ट:https://twitter.com/rajshri/status/1098444074330148864
राजकुमार बडज़ात्या ने अपनेे राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बहुत सारी सुपरहिट पारिवारिक फिल्में बनाई है। इतना ही नहीं उन्हें फैमिली ड्रामा तरह की फिल्में बनाने में महारत हासिल थी। उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘हम आपके है कौन’ ‘हम साथ साथ है’ ‘विवाह’ ‘ प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में बनाई। उनकी हर एक फिल्म में प्रेम नाम का कैरेक्टर जरूर होता था।
वहीं उनके प्रोडक्शन की लस्ट फिल्म हम चार रही। यह फिल्म हाल ही में 15 फरवरी 2019 को रिलीज हुई है। राजकुमार बडज़ात्या ने बतौर सह-निर्माता कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वो 1960-1980 तक तो कई फिल्मों में सह-निर्माता के तौर पर काम करते रहे थे।


Download Android App
Download iOS App






