बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा का अब अरबाज खान से तलाक हो चुका है लेकिन कभी भी उन्होंने अपने तलाक के ऊपर खुलकर अपनी बात नहीं की .अपने तलाक से पहले भी मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रही है और अब उन्होने खुलकर अपने तलाक और रिश्ते के बारे में बात की है।
मलाइका अरोड़ा बीते दिनों करीना कपूर के टॉक शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ का हिस्सा बनी जहाँ उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी बातें कहीं जिससे फैंस को काफी राहत मिलेगी। इस शो के दौरान मलाइका ने कई सवालों के जवाब दिए जिसमे अरबाज खान से तलाक के ऊपर पूछे गए सवाल भी थे।
मलाइका ने अपने इंटरव्यू में बताया की जब वो अरबाज से तलाक लेने के बारे में सोच रही थी तब बहुत से लोगों ने उनपर सवाल उठाये पर सबसे जरूरी बात ये है की वो खुद किस बात से खुश है और वही आपको करना चाहिए।
मलाइका ने आगे कहा की कई लोगों ने उन्हें सलाह दी की तलाक के बारे में सोचे भी ना और ऐसा बिलकुल ना करें। यहाँ तक की मलाइका को तालाक से एक रात पहले तक उन्हें करीबियों ने यही सलाह दी थी की तलाक ना लें वरना बहुत मुश्किल हो जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी बात रखते हुए खा की शादी को खत्म करने का फैसला पूरी मर्यादा और आत्म सम्मान के साथ करें। किसी को ऐसा मौक़ा ना दें जिससे वो आपको नीचा दिखा सके। ये हर महिला का हक़ क\है की वो किस रिश्ते में रहना चाहती है और किस में वो खुश है।
मलाइका अरोड़ा ने कहा की उनके तलाक का फैसला उनका अकेले का नहीं था बल्कि अरबाज और उन्होंने मिलकर ये फैसला लिया था। दोनों ने एक दुसरे की बात को समझते हुए जाना की जब रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो अलग हो जाना चाहिए और यही सबसे सही है।


Download Android App
Download iOS App








