Options Left if LPG Supply Block : ईरान के साथ अमेरिका इजराइल की भीषाण जंग चल रही है, इसका असर दुनिया भर में दिखाई दे रहा है, भारत पर भी इसके प्रभाव पड़ने शुरू हो गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता सरकार समेत देश को यह सता रही है कि अगर लंबे समय के लिए ईंधन सप्लाई बंद हो जाती है तो भारत के पास क्या रास्ते बचते हैं।
बता दें भारत दुनिया का सबसे बड़ा LPG आयात उपभोक्ता देश है। हम तकरीबन 60 प्रतिशत हिस्सा मध्य पूर्व से गैस आयात करते हैं। अगर यह चैन ठप हो जाती है लंबे समय तक तो भारत के पास क्या विकल्प बचते हैं। आखिर प्लान बी है क्या?
बता दें सरकार ने बताया है कि 33 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई गैस की जरूरत उसकी सर्वोच्चता है। इसके लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया है ताकि कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ता के मुकाबले घरों को प्राथमिकता दी जा सकते।
पैनिक बुकिंग को रोकने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 2 सिलेंडरों के बीच बुकिंग का न्यूनतम अंतर बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है। वहीं शहरों के लिए यह 25 दिन रहेगा। बता दें युद्ध शुरू होने से पहले यह समय 21 दिन का था।
Options Left if LPG Supply Block: अब बताते हैं होटलों के लिए क्या हैं विकल्प

युद्ध के बीच सबसे बड़ी समस्या अभी गैस को लेकर खड़ी हुई है। जिस चलते पैनिक क्रीऐट होने लगा है। ऐसे में LPG पर दबाव कम हो इसलिए लिए अन्य ईंधन विकल्पों को सक्रिय किया है।
- वैकल्पिक ईंधनों की मंजूरी – पर्यावरण मंत्रालय ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सलाह दी है कि वे एक महीने के संकट काल के लिए हास्पिटैलिटी और रेस्टोरेंट क्षेत्र में बायोमास, RDF पलेट्स, केरोसीन और कोयले के इस्तेमाल की अनुमति दें।
- लिमेटेड LPG आवंटन – कमर्शियल उपयोग के लिए औसत मासिक एलपीजी आवश्यकता का 20 प्रतिशत हिस्सा ही आवंटित किया जाएगा। यह काम राज्य सरकारों के समन्वय से होगा ताकि कालाबाजारी न हो।
- कौन से हैं प्राथमिक क्षेत्र – सरकार ने उन संस्थानों को प्राथमिक क्षेत्र में रखा है जिनका होना जरूरी है। ये क्षेत्र अस्पताल और शिक्षण संस्थान यहीं। इन जगहों को निर्बाध आपूर्ति के लिए प्राथमिक सूची में रखा गया है।
वहीं – पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अतिरिक्त 48000 किलोलीटर केरोसिन जारी किया यही। साथ ही, छोटे और मध्यम कंज़्यूमर्स के लिए राज्यों को अधिक कोयला आवंटित करने का निदेश भी दिया है।
Options Left if LPG Shortage : कालाबाजारी रोकने का प्रयास

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी ने संसद में बताया कि कमर्शियल LPG अनियमित बाजार में बेची जाती है, जहां कोई भी कितनी मात्रा में इसे खरीद सकता है। आपूर्ति पूरी होने पर इसके जमाखोरी होने का खतरा था इसलिए इसे विनयमित किया गया है। इस स्थिति की निगरानी के लिए IOCL, HPCL और BPCL के कार्यकारी निदेशकों की 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
वहीं सप्लाई की निगरानी और डायवर्जन रोकने के लिए जिला स्तरीय समितियां बनाई गई हैं।
Opposition on LPG Crisis in India: विपक्ष का हमला
बता दें विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेने से नहीं चूक रहा है। बीते दिन विपक्ष ने संसद में सिलेंडर के पोस्टर लेकर परदर्शन भी किया, जिस में खुद प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी भी शामिल रहे। राहुल गांधी ने कहा, यह अभी शुरुआत है, दूरगामी परिणाम होने बाकी हैं। रेस्टोरेंट प्रभावित हो रहे हैं और वेंडर्स परेशान हैं। राहुल गांधी ने विदेश नीति पर सवाल उठाए और कहा कि भारत किस देश से तेल खरीदेगा यह अमेरिका तय कर रहा है।
यह भी पढ़ें – एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित





















