भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर केंद्र शासित प्रदेश दीव और दमन में सरकार का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल यहां के प्रशासक प्रफुल पटेल ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर आदेश दिया की रक्षा बंधन के दिन सरकारी छुट्टी नहीं दी जाएगी। बल्कि उस दिन सभी सरकारी कर्मचारी दफ्तर आएंगे और अपने सहकर्मियों को राखी बांधेंगे। हालांकि, इस फैसले पर हुए बवाल के बाद इस फैसले को वापिस ले लिया गया है।
आपको बता दें कि दमन और दीव प्रशासन की तरफ से 1 अगस्त (2017) को सर्कुलर जारी किया गया था। जिसमें कहा गया, ‘प्रशासन की तरफ से निर्णय लिया गया है कि सात अगस्त (2017) को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाए। जिसकी वजह से प्रदेश के सारे सरकारी दफ्तर इस दिन खुलेंगे। सभी को अपनी सुविधानुसार दफ्तर पहुंचकर सहकर्मियों के साथ राखी का त्योहार मनाना होगा। मामले में सभी कर्मचारियों को अगले दिन शाम पांच बजे रिपोर्ट देनी होगी।’
इस आदेश को प्रदेश के सभी बड़े अधिकारियों के समक्ष भेजा गया था। जिसके बाद इस मामले में सरकारी कर्मचारियों द्वारा भारी विरोध के बाद आदेश को वापस ले लिया गया है। साथ ही प्रशासन की तरफ से स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी को इसके लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




