IT रेड पर राज्यसभा में मचा बवाल, जेटली बोले- सिर्फ एक ही मंत्री के घर पर पड़ा छापा

Summary :

NULL

कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में राज्य के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी का मुद्दा आज संसद में भी उठा। राज्यसभा में कांग्रेस ने बीजेपी पर छापेमारी कराने का आरोप लगाया। विपक्ष के हंगामे के बाद सरकार की ओर से अरुण जेटली ने कहा कि रिजॉर्ट में किसी भी विधायक की तलाशी नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि छापेमारी सिर्फ एक मंत्री के घर पर की गई है।

जेटली के जवाब के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कि अब राज्य की शक्तियों का दुरुपयोग करने की एक प्रवृति बन गई है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया, “इनकम टैक्स रेड का समय और जगह बताती है कि यह सब टारगेटेड है।” उन्होंने कहा,”क्यों कि शिवकुमार और उनके बेटे रिसॉर्ट में विधायकों की देखरेख कर रहे हैं, इसलिए उनपर छापा मारा गया है।”

उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर समय और उसी जगह पर जहां गुजरात के विधायक ठहरे हुए हैं वहीं छापेमारी क्यों की गई। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सरकार पर अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आजाद ने कहा, “बीजेपी ने पहले कांग्रेस विधायकों को 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया और अब छापेमारी करके उनको डरा रही है।”

Desk Team