कर्नाटक में हमारी सरकार मजबूत, कोई खतरा नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

Summary :

खड़गे ने कहा BJP अफवाह फैला रही है कि कांग्रेस के विधायक उसके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-JDS सरकार मजबूती के साथ चल रही है।

कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार से दो विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद पैदा हुए राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को भाजपा पर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की सरकार मजबूत है और उसे कोई खतरा नहीं है।

खड़गे ने कहा कि भाजपा अफवाह फैला रही है कि कांग्रेस के विधायक उसके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-JDS सरकार मजबूती के साथ चल रही है और उसे कोई खतरा नहीं है। खड़गे ने सवाल किया कि अगर भाजपा मजबूत है तो उसने अपने विधायकों को गुड़गांव में क्यों रखा हुआ है?

congress

गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं : कुमारस्वामी

गौरतलब है कि मंगलवार को एक निर्दलीय विधायक एच नागेश तथा केपीजेपी पार्टी के विधायक आर शंकर ने राज्य की एच डी कुमारस्वामी नीत जद(एस)-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। अभी तक बसपा के साथ केपीजेपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे थे।

Desk Team