कांग्रेस के वरिष्ठ नेता P Chidambaram ने खुदरा महंगाई दर बढ़ने और औद्योगिक उत्पादन में आई गिरावट को लेकर सरकार पर तंज करते हुए कहा कि लगता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने निवर्तमान मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम के एक बयान का हवाला दिया और कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान संबंधी कांग्रेस नेताओं का अनुमान सच साबित हुआ है।
पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘खुदरा महंगाई दर पांच महीनों के उच्चतम स्तर पर है, जबकि औद्योगिक उत्पादन सात महीनों के निम्नतम स्तर पर है। लगता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं।’
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘निवर्तमान मुख्य आर्थिक सलाहकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट में नोटबंदी एक कारण है। यही हमने भी कहा था कि नोटबंदी की वजह से जीडीपी को 1.5 फीसदी का नुकसान होगा।’
गौरतलब है कि खुदरा महंगाई दर जून महीने में बढ़कर 5 प्रतिशत हो गयी। मई में ये 4.87 प्रतिशत थी। औद्योगिक उत्पादन में गिरावट भी गिरावट दर्ज की गई है। मई माह में औद्योगिक उत्पादन में 3.2 प्रतिशत रहा है, जबकि अप्रैल महीने में यह आंकड़ा 4.9 पर्सेंट था।


Download Android App
Download iOS App



