मुर्शिदाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग को लेकर बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुबह जब मैं बाहर निकला, तो मैंने लोगों और मतदाताओं की लंबी कतारें देखीं, और इन कतारों में महिलाओं की मौजूदगी कमाल की थी। मुझे लगा कि यह सत्ता के खिलाफ एक लहर है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे यह भी महसूस हुआ कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि लोग सोच रहे हैं कि अगर वे वोट नहीं देंगे, तो उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा। यह डर भी लोगों को सता रहा था। यहीं वजह है कि पहले चरण में बंपर वोटिंग देखने को मिली। पहले के चुनावों में इतनी वोटिंग देखने को नहीं मिली थी। अधीर रंजन चौधरी ने हुमायूं कबीर पर निशाना साधते हुए कहा कि हुमायूं कबीर मानसिक रूप से अस्थिर हैं।
श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शुभंकर सरकार ने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने बंगाल में पहले चरण में हुए चुनावों में हिस्सा लिया। कुछ जगहों पर छिट-पुट घटनाएं हुईं। दो-ध्रुवीय राजनीति का खेल हमेशा से चलता रहा है; टीएमसी और भाजपा दोनों ने जान-बूझकर यह माहौल बनाने की कोशिश की कि उन्होंने ही सबसे ज्यादा प्रचार किया है, जबकि दूसरी पार्टियों ने कम लेकिन, हमारे पास जो आंकड़े आए हैं।
समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल में लगभग 91 प्रतिशत और तमिलनाडु में करीब 84 प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों की यह भारी भागीदारी, चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा की ओर से लागू किए गए ‘एसआईआर’ के खिलाफ लोगों की प्रतिक्रिया को दर्शाती है।
मालताइपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार अब्दुर रहीम बख्शी ने कहा कि पूरी बंगाली जनता ने यह तय कर लिया था कि इस बार ममता बनर्जी ने एसआईआर का विरोध किया और मोदी सरकार के सामने आंख से आंख मिलाकर लड़ाई लड़ी। बंगाली जनता एकजुट हुई और केंद्र सरकार के खिलाफ वोट दिया।
–आईएएनएस
एसडी/डीकेपी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)






















