पाकिस्तान ने दागे गोले , फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Summary :

NULL

जम्मू  : पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पर भारी गोलाबारी की ,जिससे इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और  सीमावर्ती इलाकों से 1000 लोगों को वहां निकाला गया ।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान सैनिकों को मुहतोड़ जवाब दिया।  पाकिस्तानी सेना कल भी नौशेरा इलाके में सीमा के अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे थे । जिसमें 2 नागरिक की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ”पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह छह बजकर 45 मिनट से एक बार फिर छोटे हथियारों, 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टारों से अंधाधुंध गोलाबरी शुरू की है।” उन्होंने कहा, ”भारतीय सेना की चौकियां प्रभावी और मजबूत ढंग से जवाब दे रही हैं।


सीमा पर गोलीबारी जारी है।” रजौरी के डिप्टी  कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि रजौरी के ‘चिटीबकरी’ इलाके में संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा, ”रजौरी के मंजाकोटे इलाके में भारी गोलीबारी सुबह 6 :20  पर शुरू हुई। 7 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।रजौरी के डिप्टी  कमिश्नर ने कहा कि इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।

Desk Team