पाकिस्तान में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के कारण लोगों में हड़कंप का माहौल। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर बाहर खुले में निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही है। फिलहाल भूकंप की वजह से किसी तरह का जान-मान का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पाकिस्तान में आज 21:58:26 (IST) पर रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/FHFXqZ16lV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025
भूकंप का केंद्र 50 KM की गहराई पर स्थित
भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.08 डिग्री उत्तर और देशांतर 68.84 डिग्री पूर्व पर स्थित था। भूकंप 50 किलोमीटर की गहराई पर आया। बता दें, इससे पहले 12 अप्रैल को पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप तब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप क्यों आते हैं?
भूकंप आमतौर पर तब आते हैं जब भूमिगत चट्टान अचानक टूट जाती है और भ्रंश के साथ तेज़ गति होती है। ऊर्जा के इस अचानक निकलने से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं जो ज़मीन को हिला देती हैं।


Download Android App
Download iOS App



