‘नक्शे से गायब हो जाएगा पाकिस्तान’, Operation Sindoor पर बोले Eknath Shinde

Summary :

शिंदे ने की पीएम मोदी की सराहना, पाकिस्तान पर तीखा हमला

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ कोई भी कदम उसे दुनिया के नक्शे से मिटा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की, जो पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के खिलाफ है। भारत की सशस्त्र सेना ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

भारत पाकिस्तान तनाव हर पल के साथ बढ़ता जा रहा है। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और सीमावर्ती इलकों में भारत के नागरिकों पर हमला कर रहा है। हालांकि भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तानी मिसाइलों को नाकाम कर रहा है। पूरा देश इस वक्स भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहा है और उन पर गर्व कर रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारने वाला भारत है। पाकिस्तान की हरकतें उसे भारी पड़ने वाली हैं। पीएम मोदी ने उन्हें सबक सिखाने क लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है।

नक्शे से गायब कर देंगे

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, पाकिस्तान में भारत पर हमला करने की हिम्मत करने की हिम्मत नही है। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे सबक सिखाया है। अगर इस समय वह भारत के खिलाफ कुछ भी करता है, तो हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मिटा देंगे और पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से गायब कर देंगे। यह तो बस ट्रेलर, अभी पूरी पिक्चर अभी बाकी है।

Pakistan Map

आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा- एकनाथ शिंदे

शिवसेना प्रमुख ने कहा, “अगर पाकिस्तान ज्यादा चालाकी करने की कोशिश करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हमारे सशस्त्र बलों ने किसी नागरिक पर हमला नहीं किया है। उन्होंने केवल इन आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और उन्हें सबक सिखाया है।” इससे पहले भी एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सशस्त्र बलों की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक चलाने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रशंसा की थी।

Drone Attack

भारत ने पाक के हमले नाकाम किए

पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत के 15 शहरों में मिसाइल दागी। हालांकि भारत के एयर डिफेंड सिस्टम ने उन मिसाइलों को हवा में नेस्तानाबूद कर दिया है।

‘पूरा देश तन, मन और धन से सरकार के साथ है…’, Operation Sindoor के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान

Neha Singh