क्या आपका PAN कार्ड Aadhaar से जुड़ा है? इन आसान स्टेप से तुरंत करें चेक

Summary :

PAN-Aadhaar Linking Status: आज के समय में PAN और आधार कार्ड का आपस में लिंक होना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपको यह नहीं पता कि आपका PAN आधार से जुड़ा है या नहीं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसे जांचने के लिए कई आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप कुछ ही सेकंड में स्टेटस पता कर सकते हैं। आप यह जानकारी ऑनलाइन या सिर्फ एक SMS भेजकर भी हासिल कर सकते हैं। PAN-Aadhaar Linking Status: PAN–आधार लिंक करना क्यों जरूरी है? अगर आपने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए PAN…

PAN-Aadhaar Linking Status: आज के समय में PAN और आधार कार्ड का आपस में लिंक होना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपको यह नहीं पता कि आपका PAN आधार से जुड़ा है या नहीं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसे जांचने के लिए कई आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप कुछ ही सेकंड में स्टेटस पता कर सकते हैं। आप यह जानकारी ऑनलाइन या सिर्फ एक SMS भेजकर भी हासिल कर सकते हैं।

PAN-Aadhaar Linking Status: PAN–आधार लिंक करना क्यों जरूरी है?

अगर आपने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए PAN कार्ड बनवाया है, तो आपको इसे 31 दिसंबर 2025 तक आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। अगर तय समय तक PAN और आधार लिंक नहीं किया गया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड निष्क्रिय (Deactive) हो सकता है। ऐसे में आप बैंक, टैक्स, निवेश और कई सरकारी काम नहीं कर पाएंगे।

 PAN-Aadhaar Linking status (Image- Social Media)
PAN-Aadhaar Linking status (Image- Social Media)

PAN-Aadhaar Linking Deadline Ends Today: डेडलाइन के बाद देना होगा जुर्माना

सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि 31 दिसंबर 2025 तक PAN को आधार से लिंक करना बिल्कुल मुफ्त है। लेकिन अगर आप इस तारीख के बाद लिंक करते हैं, तो आपको 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसलिए बेहतर है कि समय रहते यह काम पूरा कर लें, ताकि पैसा और परेशानी दोनों से बचा जा सके।

 PAN-Aadhaar Linking status (Image- Social Media)
PAN-Aadhaar Linking status (Image- Social Media)

Check Aadhaar Pan Link: ऑनलाइन तरीके से PAN–आधार लिंक स्टेटस कैसे जांचें?

अगर आप बिना लॉग-इन किए स्टेटस देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
  • होमपेज के दाईं तरफ Quick Links सेक्शन दिखेगा
  • नीचे स्क्रॉल करें और “View Link Aadhaar Status” पर क्लिक करें
  • अब अपना PAN नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • View Status बटन पर क्लिक करें

इसके बाद स्क्रीन पर तीन में से कोई एक मैसेज दिखेगा:

  • Your PAN is already linked – मतलब PAN और आधार पहले से लिंक है
  • Linking request sent to UIDAI – आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को भेज दी गई है
  • PAN not linked – आपका PAN अभी आधार से लिंक नहीं है
 PAN-Aadhaar Linking status (Image- Social Media)
PAN-Aadhaar Linking status (Image- Social Media)

बिना इंटरनेट के SMS से कैसे जांचें स्टेटस?

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी PAN–आधार लिंक स्टेटस जान सकते हैं। तरीका बहुत आसान है। अपने मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें। नया मैसेज लिखें, UIDPAN आधार नंबर PAN नंबर (Example: UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F) यह मैसेज 567678 या 56161 नंबर पर भेज दें। कुछ ही देर में आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि आपका PAN आधार से लिंक है या नहीं।

यह भी पढ़ें: जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जल्द देखें पूरा कैलेंडर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।