Rajasthan 150kg Explosives Seized: राजस्थान के टोंक जिले में भारी मात्रा में पुलिस ने विस्फोटक जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कार से 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। मारुति सियाज कार में विस्फोटक भरकर दो युवक बूंदी जिले के करवर से टोंक लाए थे। पुलिस की DST टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा, पुलिस ने 200 विस्फोटक बैटरियां और 1100 मीटर तार बरामद किया है।
Car Seized In Rajasthan: 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद
DSP मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि बूंदी से टोंक की ओर विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बरोनी पुलिस स्टेशन इलाके में एक कार को रोका और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर रखा गया करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। इसके अलावा 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और लगभग 1,100 मीटर लंबे सेफ्टी फ्यूज तार के छह बंडल भी जब्त किए गए।
#WATCH | Tonk, Rajasthan: DSP Mrityunjay Mishra says, “Explosives were seized from a Maruti Ciaz car. 150 kg of ammonium nitrate hidden in sacks of urea seized. In addition, police recovered 200 explosive batteries and 1100 meters of wire. Two accused have been arrested. One is… pic.twitter.com/RYPLPW7ZgE
— ANI (@ANI) December 31, 2025
कौन हैं दो आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवरलाल (48), जाति पटवा, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी और दूसरे सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल (33), जाति मोची, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी के रूप में हुई है।
Rajasthan News Today: पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों से जब्त विस्फोटक सामग्री की सप्लाई, इसके स्रोत और इस्तमाल के मकसद को लेकर जहां पूछताछ की जा रही है। पूरे नेटवर्क की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द, छात्रा के सुसाइड मामले में CBSE का बड़ा एक्शन


Download Android App
Download iOS App




