लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान का बिगुल बज गया है और आज पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। एक तरफ जहाँ मतदाता चुनाव के मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है वहीँ नेताओं के बीच की वार- पलटवार का घमासान छिड़ा हुआ है। इसी बीच भाजपा सांसद परेश रावल ने विपक्ष पर तीखा कटाक्ष किया है।
अभिनेता और वतर्मान सांसद परेश रावल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी के ट्वीट के जवाब में करारा प्रहार करते हुए कहा है की विपक्ष पीएम मोदी को हराने के लिए पाकिस्तान के समर्थन की भीख मांग रहा है।
ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1116166083763769344
परेश रावल ने आगे लिखा , ” लेकिन इस बार ऐसा बिलकुल नहीं होगा क्योंकि अब समय बदल चुका है , इसलिए रोना मत। परेश रावल ने कुमार स्वामी के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमे उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान के समर्थन का जिक्र किया था।
बीते दिनों कर्नाटक के सीएम ने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया था की , पीएम की निगरानी में हमने अपने 40 जवानों को खो दिया। इस पर जब विपक्ष ने सवाल उठाया तो उन्हें पाकिस्तान समर्थक बताया गया पर अब पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के ट्वीट के बाद सच्चाई सामने आई है।
बीते दिनों पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया था की , पाकिस्तानी अवाम चाहती है की नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बने। इस ट्वीट को हथियार बनाते हुए कुमारस्वामी ने लिखा की अब साफ़ हो गया है की पाकिस्तान से किसको समर्थन प्राप्त है।
आपको बता दें इस बार परेश रावल चुनाव नहीं लड़ रहे है लेकिन उन्होंने कहा है की वो भाजपा से जुड़े रहेंगे और पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे। बीते लोकसभा चुनाव 2014 में परेश रावल अहमदाबाद पूर्व सीट से सांसद चुने गए थे।


Download Android App
Download iOS App








