29 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट 2018 सत्र ,तीन तलाक बिल पर रहेगी नजर

Summary :

NULL

29 जनवरी से शुरू होगा, तथा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को वित्तवर्ष 2017-18 का आम बजट पेश करेंगे। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि बजट सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 9 फरवरी तक । बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्र का दूसरा हिस्सा 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन तलाक बिल लोकसभा में पास हो गया लेकिन राज्यसभा में विपक्ष खासकर कांग्रेस ने रोजाना नया बहाना बनाकर रोक दिया। अनंत कुमार बोले कि राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन राज्यसभा में विरोध कर रहे हैं। शीतकालीन सत्र के बारे में जानकारी देते हुए अनंत कुमार ने बताया कि यह सत्र बहुत ही सफल रहा, सत्र नहीं चलेगा कि सारी भविष्यवाणी गलत हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों सदनों में 22 बिल पास करवा पाए, जिनमें 13 लोकसभा में और 9 राज्यसभा में पास हुए। अनंत कुमार ने जानकारी दी कि लोकसभा में प्रोड्क्टविटी 91.58 फीसदी रही जबकि राज्यसभा में लगातार गतिरोध और हंगामे के बावजूद 56.29 फीसदी रही। गौरतलब है कि पिछले साल से ही आम बजट को 1 फरवरी से पेश होना शुरू हुआ है।

केंद्र सरकार ने बजट प्रक्रिया का तर्क देते हुए ऐसा किया, इससे पहले बजट फरवरी के आखिरी हफ्ते में पेश होता था। आपको बता दें कि शुक्रवार को राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास नहीं हो पाया। बहुचर्चित तीन तलाक बिल लोकसभा में तो पास हो गया, लेकिन राज्यसभा में सरकार के लिए ये टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लोकसभा में सरकार के पास बहुमत था और कांग्रेस ने भी बिल को पास करवाने में साथ दिया। लेकिन जैसे ही बात राज्यसभा की आई कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने आंकड़े की ताकत दिखाई। विपक्ष लगातार बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग पर अड़ा हुआ है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team