देशभर में कोरोना का कहर जारी है। वायरस से निपटने के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन जारी है। वहीं, दूसरी ओर नेताओं और पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी शासन वाले राज्यों में कोविड-19 के कारण बनी स्थिति से निपटने को लेकर आलोचना के लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्वतंत्र आवाजों को निशाना बनाया गया।
In the last few days, it has been observed that in opposition ruled states, the state machinery has been used unfairly to target BJP workers and independent voices on social media, critical of the local government’s handling of Covid. In a vibrant democracy, this is unacceptable.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 18, 2020
नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी हरेक भाजपा कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ खड़ी है जो ऐसे लोगों का निशाना बन रहे हैं जिन्हें अपनी ‘‘सिद्धांतविहीन राजनीति की पोल खुलने का डर सता रहा है।’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में यह देखा गया है कि विपक्ष के शासन वाले राज्यों में स्थानीय सरकारों द्वारा कोविड-19 से पैदा स्थिति से निपटने को लेकर आलोचना के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया पर स्वतंत्र आवाजों को अनुचित तरीके से निशाना बनाया गया। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। ’’
नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘‘हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के आपके अधिकार की रक्षा करेंगे और लोकतांत्रिक ढांचे में इन दमनकारी ताकतों का प्रतिरोध करेंगे।’’ भाजपा प्रमुख ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चर्चा और आलोचना सार्वजनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि असहमति को चुप कराने के लिए राज्य की एजेंसियों का इस्तेमाल करना असहनीय है।
उन्होंने कहा, ‘‘असफलता को लेकर सवाल उठाए जाने पर विपक्ष को राजनीतिक तर्कों का पालन करना चाहिए।’’ कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रम के संबंध में कथित फर्जी खबरों के लिए महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पुलिस में मामले दर्ज किए गए हैं। विपक्ष ने कहा है कि सरकार को पसंद नहीं आने वाली मीडिया की खबरों को लेकर गुजरात सहित भाजपा शासित राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



