हनुमान जी के भक्त हैं तो संभल जाएं, संकट मोचन की कृपा पाने के लिए बस करने होंगे ये उपाए

Summary :

ऐसा बहुत बार होता है जब इंसान अपने जीवन में एक साथ कई सारी मुश्किलों का सामना करता है इसके अलावा हर तरह का पूजा पाठ कर लेने के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाता है

ऐसा बहुत बार होता है जब इंसान अपने जीवन में एक साथ कई सारी मुश्किलों का सामना करता है इसके अलावा हर तरह का पूजा पाठ कर लेने  के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाता है अगर आप भी जीवन में किसी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। तो ऐसे में मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न कर अपने सभी दुःख दर्द से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं, कहा जाता है कि बजरंगबली हनुमान के भक्तों को कभी भी मुश्किलों का सामना नहींं करना पड़ता है। क्योंकि सभी भगवान में हनुमान जी बड़े  दयालु हैं।
बजरंगबली को इस तरह करें प्रसन्न 
मंगल शब्द का अर्थ ही शुभ होता है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत लोग मंगलवार से ही  करते हैं। साथ ही मंगलवार का दिन को हनुमान जी का माना जाता है और इस दिन बताए गए कुछ   खास नियमों का पालन करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
मंगलवार के नियम इस प्रकार 
1.लॉकडाउन के दौरान सभी मंदिर बंद होने कि वजह से घर पर ही हनुमान जी को प्रसन्‍न करने के लिए मंगलवार की शाम को स्नान करने के बाद शाम को सरसों का तेल या शुद्ध घी का दीपक हनुमान जी के आगे जला के हनुमान चालीसा पढ़े। फिर देखिये कैसे कुछ ही दिनों में आप के जीवन में खुशियां लौट आयेंगी।
2 . हनुमानजी को तुलसी के पत्तों की माला अत्यंत प्रिय है,इसलिए उन्हें मंगलवार के दिन इस माला को जरूर पहनाए।
3   हनुमान जी को गुड़ चने, केले और लड्डू का भोग भी अति प्रिय है। इसलिए मंगलवार को यह बंदरों को अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र ही आपसे प्रसन्न होकर आपको सभी दिक्कतों से छुटकारा दिलाएंगे। 
4.राम भक्त हनुमान जी को  प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन रामायण और रामचरितमानस की चौपाइयां जरूर पढ़ें।
5.मनोकामना पूर्ति के लिए के लिए सवा किलो आटे का रोट तैयार कर ले। अब  इसमें घी डालें और चीनी के साथ तुलसी पत्ते डालें और किसी मंदिर जाकर बालाजी को भोग लगाएं। साथ ही हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें और बाद में इसे गायों को खिला दें।
6.आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं।

Desk Team