कश्मीर में आतंक का माहौल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा जहां एक की बात एक भारतीय जवानों के हर दिन शहादत की खबरें आ जाती है। इस बीच कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार यानी 13 सितंबर के दिन आतंकियों के साथ ही मुठभेड़ के दौरान सेवा के कर्नल मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहादत हो गई इसके कारण पूरा देश गुस्से के माहौल में है। इतना ही नहीं बल्कि जवान के शहादत के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस में इस शहादत को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। जी हां कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी पर निशाना चाहते हुए लिखा कि “आज जिस समय सीमा पर हमारी सेना के 3 अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं उसी समय भाजपा हेडक्वर्टर में बादशाह के लिये जश्न की महफ़िल सजी थी। चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधान मंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।”
आज जिस समय सीमा पर हमारी सेना के 3 अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं उसी समय भाजपा हेडक्वर्टर में बादशाह के लिये जश्न की महफ़िल सजी थी।
चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधान मंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 13, 2023
क्या था पूरा मामला ?
दरअसल जी-20 की सफलता के बाद बीजेपी द्वारा भाजपा के नेशनल हेड क्वार्टर में बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री का स्वागत किया इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री भी इसमें मौजूद थे जिन्होंने पीएम मोदी के स्वागत के लिए नारेबाजी की साथ ही पार्टी में जोशना का माहौल था जिसे लेकर कांग्रेस अब सवाल खड़े कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



