यू पी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिल्डरों को चेताया है । कि जहां लोगो 10 लाख और 5 करोड़ के घर खरीदने वाले भी परेशान हैं । अगर जल्द इस मामले को नहीं सुलझा गया तो कड़ी कार्रवाई होगी जहां लोगो मुनाफा कमा रहे हैं और सरकार इसका भुगतान कर रही है ।
योगी का कहना है कि व्यापार का आधार विश्वास है अगर आप विश्वास ही खो दोगो तो ये अच्छा नहीं है इस सरकार आये हुए सिर्फ 4 महीने हुए हैं । इस 4 महीने के कार्यकाल में हमने जो अनुभव किया है उसमें बिल्डर्स की समस्या हमारे सामने आई है जिन लोगो का आप आवास बनाना चाहते है। अगर उनका विश्वास खोएंगे तो आपके सामने बड़ी चुनौती होगी ।
वही सीएम योगी आदित्यनाथ ये भी कहा कि अवैध कॉलोनियां बनाकर कुछ लोगों ने मुसीबत पैदा कर रखी है और लोग मुनाफा कमा रहे हैं लेकिन भुगतना सरकार को करना पड़ता है अब ये सरकार की जिम्मेदारी है कि उस इलाके में बिजली पानी समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए क्रेडाई को इसके लिए आगे आना होगा, ताकि वो लोगों को इसके प्रति जागरूक कर सके।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यू पी सरकार ने 10 लाख आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 6 लाख से ज्यादा आवास के लिए धनराशि आवंटित की गई है इस वर्ष नगर विकास और आवास विकास मिलकर 2 लाख आवास बनाएंगे सरकार 2.5 लाख का अनुदान दे रही है, 1 लाख व्यक्ति को भुगतान करना होगा ।
आपको बता दे कि यू पी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यू पी के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख आवास बनाए जाएंगे। यह आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के बनेंगे। उनके मुताबिक प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 48 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास अपने आवास नहीं हैं। उनके अनुसार ऐसे लागों को लिए शुरुआती दौर में 10 लाख आवास बनाए जाएंगे।
वही योगी ने अधिकारियों को लापरवाही के लिए भी फटकार लगाई और कहा कि अधिकारियों की अकर्मण्यता की वजह से हमारी योजना अक्सर फेल होती है सरकार इस संबंध में 26 जुलाई को एक पोर्टल लांच करेगी ताकि किसी को परेशानी न हो ।


Download Android App
Download iOS App



