गुड़गांव : शहर में मेट्रो ट्रेन के सामने 27 वर्षीय एक व्यक्ति आज गिर पड़। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम के छह बजे हुई। अंकित अवस्थी नाम का व्यक्ति सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने गिर गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के चालक ने ट्रेन के आगे व्यक्ति के गिरने से पहले तत्काल ब्रेक लगाया। अवस्थी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। उन्होंने बताया, हम लोग यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि व्यक्ति जान-बूझकर मेट्रो ट्रेन के समक्ष कूदा या दुर्घटनावश वह गिर पड़। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इसकी पुष्टि करने के लिए प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी की जांच कर रही है।
मेट्रो के सामने गिरा व्यक्ति
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



