Petrol Diesel Rate Hike : विदेशी ब्रोकरेज फर्म मेक्वायर की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम सामान्य रखे गए हैं। इससे तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि कुछ राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसमें बंगाल व अन्य राज्य शामिल हैं।
Petrol Diesel Rate Hike: कंपनियों को प्रति लीटर हो रहा नुकसान
बता दें, वैशिविक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के चलते तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल में भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। इसका हिसाब कुछ कुछ ऐसा है कि कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 18 रुपये और डीजल पर करीब 35 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पिछले महीने कीमतों के उच्च स्तर पर यह घाटा प्रतिदिन करीब 2,400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती के बाद घटकर लगभग 1,600 करोड़ रुपये रह गया है। यानि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई जिसका बहुत नहीं पड़ने वाला। यानि कंपनियों को अभी भी हर 10 डॉलर की वृद्धि से प्रति लीटर करीब 6 रुपये का अतिरिक्त नुकसान बढ़ जाता है।
Crude Oil Price Impact: आयात पर निर्भरता बढ़ा रही चिंता

बता दें, भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है। ईरान युद्ध के बाद तेजी से तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। भारत जितना तेल आयत करता है उसमें से करीब 45% मिडिल ईस्ट और 35% रूस से आता है।
अस्थिरता का आलम यह है कि मिडिल ईस्ट में तेल के निर्यात में संकट के बादल लटक रहे हैं वहीँ रूस तेल खरीदने को लेकर कई तरह की समस्याओं का भारत को सामना करना पड़ रहा है। बता दें पिछले 46 दिनों में 27 डौलर प्रति बैरल तेल की कीमत बढ़ी है।
इस पूरे गहमागहमी में तेल की कीमतों में उछाल आया है। ऐसे में वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।
Fuel Price Increase After Elections India: एक्साइज ड्यूटी से घटता सरकारी राजस्व
पिछले कुछ वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी का योगदान भी घटा है। वित्त वर्ष 2017 में जहां यह 22% था, वहीं अब यह घटकर करीब 8% रह गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार पूरी एक्साइज ड्यूटी भी खत्म कर दे, तब भी कंपनियों का घाटा पूरी तरह समाप्त नहीं होगा। वहीं एक्साइज ड्यूटी अगर ख़त्म करती है तो इसका राजस्व पर भी असर पड़ेगा।
वैश्विक स्तर पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। भारत समेत दुनियाभर में पेट्रोल की औसत कीमत अगस्त 2022 के बाद पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान, नेपाल और श्री लंका जैसे पड़ोसी देशों में भी ईंधन महंगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




