प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से किताब पढ़ने को आदत बनाने का आग्रह किया और दोहराया कि गुलदस्ते की जगह उपहार में किताबें दी जानी चाहिए। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मोदी ने लोगों से गुलदस्ते की बजाय एक दूसरे को किताब देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, ‘अपनी नियमित दिनचर्या में से कुछ समय निकालें और इसे किताब पढ़ने में दें। आप वास्तव में इसका भरपूर आनंद लेंगे और आप जो भी किताब पढ़ें, उसके बारे में ‘नरेंद्रमोदी’ ऐप पर लिखें, जिससे कि ‘मन की बात’ के सभी श्रोताओं को इसके बारे में पता चल सके।’

उन्होंने कहा, ‘आपने अक्सर मुझे ‘नो बुके, जस्ट ए बुक’ कहते हुए सुना होगा। मैंने सभी से स्वागत या बधाई समारोह में फूलों की जगह किताब को चुनने का आग्रह किया है। इसके बाद लोग कई जगहों पर किताबें दे रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



