प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़ी कुछ जानकारी दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि वोट बटोरने के लिए मोदी ने देश की सैन्य शक्ति का मखौल उड़ाया एवं सेना का अपमान किया।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री के साक्षात्कार से जुड़ा एक संक्षित वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “70 सालों में किसी प्रधानमंत्री ने सैन्य शक्ति की दक्षता का मखौल नहीं उड़ाया, पर मोदी जी ने अपनी ‘रॉ विज़डम’ को सेना के पेशेवर रुख से ऊपर रखा।”
उन्होंने आरोप लगाया, “आप, सेना के नाम पर वोट बटोरने में इतने लीन हैं कि सेना का ही अपमान कर दिया। शेखीबाज़ी में मोदी जी ने युद्धनीति का निरादर कर अक्षम्य अपराध किया है।” सुरजेवाला ने जो वीडियो शेयर किया उसमें प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि बालाकोट एयर स्ट्राइक वाले दिन बारिश हुई थी और उन्होंने सैन्य कार्रवाई से पहले हुई बैठक में सलाह दी थी कि बादल होने का यह फायदा हो सकता है कि ‘हम रडार’ से बच सकते हैं।
कांग्रेस का आरोप – भाजपा है ‘भारतीय जिन्ना पार्टी’
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी, आप खुद को श्रीमान 56 साबित करना चाहते हैं, आप आपने आप को सबसे अकलमंद साबित करना चाहते हैं, तो ऐसा कीजिये। लेकिन ऐसा करने के लिए आप राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय बातों को सार्वजनिक कर रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App




