PM Modi के कन्याकुमारी दौरे को लेकर पुलिस ने कसी कमर

Summary :

PM Modi: कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने इसके चलते वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की बात कही है। Highlights . चनाव प्रचार के बाद पीएम जाएंगे कन्याकुमारी . दौरे को लेकर पुलिस ने कसी कमर . वहां भरी पुलिस बल की तैनाती होगी PM Modi जाएंगे कन्याकुमारी  कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के दौरे को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने इसके चलते वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की बात कही है। बता दें कि प्रधानमंत्री 30 मई, 31 मई…

PM Modi

PM Modi: कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने इसके चलते वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की बात कही है।

Highlights
. चनाव प्रचार के बाद पीएम जाएंगे कन्याकुमारी
. दौरे को लेकर पुलिस ने कसी कमर
. वहां भरी पुलिस बल की तैनाती होगी

PM Modi जाएंगे कन्याकुमारी 

कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के दौरे को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने इसके चलते वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की बात कही है। बता दें कि प्रधानमंत्री 30 मई, 31 मई और 1 जून को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। वे गुरुवार को शाम 4.45 बजे तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर से कन्याकुमारी पहुंचेंगे और 1 जून को दोपहर 3.25 बजे तिरुवनंतपुरम लौटेंगे। वहां से वह नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Tamil Nadu will shatter the false confidence and pride of the I.N.D.I  alliance: PM Modi

PM Modi दौरे को लेकर भारी पुलिस बल तैनात 

तिरुनेलवेली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवेश कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएम(PM Modi) के दौरे के लिए वहां तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।इस बीच तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल के प्रधानमंत्री के दौरे का कड़ा विरोध किया।

Rajasthan News Jaipur Police cant use mobile at the blockade point Police  Commissionerate issued order ANN | Jaipur News: अपराध रोकने के लिए पुलिस का  नया फॉर्मूला, नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिसकर्मी ...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सेल्वापेरुन्थागई ने कहा, “भारतीय निर्वाचन आयोग को ऐसे कार्यक्रम की अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू है।”

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar