PM मोदी और अमित शाह ने जयललिता की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Summary :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी दिवंगत नेता को याद किया। शाह ने ट्वीट में कहा, मैं जयललिता जी को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “जयललिता जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। तमिलनाडु के विकास के प्रति उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। एक अच्छी प्रशासक और दयालु नेता, उनके कल्याणकारी उपायों ने अनगिनत गरीब लोगों को लाभान्वित किया।”

modi tweet

वही, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने भी दिवंगत नेता को याद किया। शाह ने एक ट्वीट में कहा, “मैं जयललिता जी को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गरीबों की सेवा करने के उनके जुनून और प्रतिबद्धता ने तमिलनाडु में हाशिए पर रहे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर किया। वह पीढ़ियों तक अम्मा के रूप में याद की जाती रहेंगी।”

amit shah tweet

बता दें कि जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था। पांच दिसंबर, 2016 को उनका निधन हो गया था।

जयललिता का अस्पताल बिल 6.85 करोड़ रुपया, 44.56 लाख रूपया अब भी बकाया

Desk Team