PM मोदी ने की युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज सुबह दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही युवाओं से मतदान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही युवाओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ”लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया। मैं आश्वस्त हूं कि आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।”

मोदी चुनाव के दिन आमतौर पर ट्विटर पर लोगों से मतदान केन्द्रों पर आने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि अधिक से अधिक युवा मतदान केन्द्रों पर आएंगे और मतदान करेंगे।”

modi tweet

बता दें कि 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 लोकसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों और तमिलनाडु की 18 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव : चिदंबरम बोले- राज्य और केंद्र में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं लोग

Desk Team