कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की ‘न्याय’ के लिए वोट की अपील

Summary :

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से न्याय के लिए वोट करने की अपील की।

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं से न्याय के लिए वोट करने की अपील की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ” आज जब वोट करें तो याद रखें कि आप न्याय के लिए वोट कर रहे हैं। हमारे बेरोजगार युवाओं के लिए न्याय, हमारे संघर्षरत किसानों के लिए न्याय, उन छोटे कारोबारियों के लिए न्याय जिनके कारोबार नोटबन्दी से तबाह हो गए, उन लोगों के लिए न्याय जिन्हें उनकी जाति या धर्म के कारण प्रताड़ित किया गया।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देगी।

PM मोदी ने की युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील

Desk Team