पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद पहुंचे भारत

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिंगापुर में महात्मा गांधी पट्टिका का अनावरण करेंगे। वे लिटिल इंडिया में भारतीय विरासत केंद्र का दौरा भी करेंगे। पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे का यह आखिरी पड़ाव है। वहीं, मध्यप्रदेश में मंदसौर घटना की बरसी पर किसानों ने गांव बंद का आह्वान किया है। किसानों ने दस दिन का गांव बंद का ऐलान किया है। इस दौरान किसान फल, सब्जियां और दूध सहित तमामत उत्पाद शहर नहीं भेजेंगे। शुक्रवार को भी किसानों ने सड़कों पर सब्जियां फेंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, उत्तर कोरिया के तानाशाह से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर सहमति बन गई है।ऐसी खबरें हैं कि डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात 12 जून को हो सकती है।

अपने तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी के सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग के साथ व्यापक बातचीत की और एशिया के प्रमुख रक्षा व रणनीतिक मामलों के सम्मेलन, शांगरी-ला डायलॉग को भी संबोधित किया। वे शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने इस मंच से चीन को कड़ी नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, सिंगापुर दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी मंदिर और मस्जिद के दर पर देखे गए।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन  सिंगापुर के चांगी नेवल बेस भी गए, यहां उन्होंने भारत और सिंगापुर के नौसेना अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही यहां तैनात आइएनएस सतपुड़ा का भी जायजा लिया। इस दौरान पीएम मोदी की मौजूदगी में नौसेना के जवानों ने भारत-माता की जय के नारे भी लगाए।

पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रसिद्ध श्रीमरम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां के पूजारी से आशीर्वाद लिया। पीएम के मंदिर दर्शन पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देते हुए सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पूजा की। उन्होंने बताया कि यह भगवान मरम्मन मंदिर 1827 में बनाया गया था। मंदिर के बाद पीएम मोदी मशहूर चूलिया मस्जिद पहुंचे। यहां उनके साथ सिंगापुर के सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस येन भी मौजूद रहे। बता दें कि यह मस्जिद एक भारतीय चूलिया मुस्लिम व्यापारी ने बनवाई थी।
श्रीमरम्मन मंदिर और मशहूर चूलिया मस्जिद के बाद पीएम मोदी भगवान बुद्ध की शरण में पहुंचे। सिंगापुर के प्रसिद्ध  बुद्ध दंत अवशेष मंदिर के पीएम ने दर्शन किए और वहां के संग्रहालय का भी दौरा किया। बता दें कि शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और टेक्नॉलोजी के मुद्दों पर सहमति बनी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team