‘अष्टलक्ष्मी है नॉर्थ ईस्ट के राज्य’, अरुणाचल में बोले PM Modi, नवरात्रि पर दिया 5100 करोड़ का तोहफा

Summary :

PM Modi Arunachal Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की 13 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। क्षेत्र में विशाल जलविद्युत क्षमता का उपयोग करने और निरंतर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। PM Modi News Today: देशभक्ति के उफान की धरती है अरुणाचल दोनों बिजली परियोजनाओं का विकास नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (नीपको) की ओर से अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया…

PM Modi Arunachal Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की 13 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। क्षेत्र में विशाल जलविद्युत क्षमता का उपयोग करने और निरंतर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

PM Modi News Today: देशभक्ति के उफान की धरती है अरुणाचल

दोनों बिजली परियोजनाओं का विकास नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (नीपको) की ओर से अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने राजधानी के इंदिरा गांधी पार्क में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल की यह भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ देशभक्ति के उफान की भी धरती है। जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है।

विकास की किरण आने में सालों लगे यहां

उन्होंने कहा कि विकास की किरण आते-आते कई दशक लग गए। मैं 2014 से पहले भी यहां कई बार आया हूं, आपके बीच रहा हूं। अरुणाचल को प्रकृति ने इतना कुछ दिया है। ये धरती, यहां के परिश्रमी लोग, यहां का सामर्थ्य, यहां इतना कुछ है। लेकिन जो लोग दिल्ली में बैठकर देश चला रहे थे, उन्होंने अरुणाचल को हमेशा नजरअंदाज किया।

Arunachal News: पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi News Today
PM Modi News Today

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस जैसे लोग सोचते थे, ‘यहां इतने कम लोग हैं, लोकसभा की सिर्फ दो ही सीटें हैं, तो क्यों अरुणाचल पर ध्यान दिया जाए?’ कांग्रेस की सोच से अरुणाचल को, पूरे नॉर्थ ईस्ट को बहुत नुकसान हुआ। हमारा पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास में पीछे छूट गया। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का मौका दिया, तब मैंने कांग्रेस की सोच से देश को मुक्ति दिलाने की ठान ली। हमारी प्रेरणा किसी राज्य में वोटों और सीटों की संख्या नहीं, नेशन फर्स्ट की भावना है।​”

अष्टलक्ष्मी है नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्य-PM Modi

PM Modi Arunachal Visit Highlights
PM Modi Arunachal Visit Highlights

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं देख सकते। यहां विकास के लिए केंद्र सरकार अधिक से अधिक धन खर्च कर रही है।

PM Modi Arunachal Visit Highlights: टैक्स पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, “देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपए ही मिले थे, जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है।”

ये भी पढ़ें:अक्टूबर या नवंबर, कब होंगे बिहार चुनाव? निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।