PM Modi Bhutan Visit: भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए PM Modi, 1,000 करोड़ की देंगे सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Summary :

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना है और विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान साम्राज्य का दौरा करूंगा। भूटान के लोगों के साथ महामहिम चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती मनाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। बता दें कि यह यात्रा भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी के अवसर पर हो रही है। PM Modi Bhutan Visit PM…

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना है और विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान साम्राज्य का दौरा करूंगा। भूटान के लोगों के साथ महामहिम चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती मनाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। बता दें कि यह यात्रा भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी के अवसर पर हो रही है।

PM Modi Bhutan Visit

PM Modi Bhutan Visit
PM Modi Bhutan Visit (source: social media)

PM Modi ने कहा कि भूटान में वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के आयोजन के दौरान भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपराहवा अवशेषों की प्रदर्शनी हमारे दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती है। यह यात्रा पुनात्सांगछू-॥ जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन के साथ हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही वह भूटान नरेश, चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलने के लिए उत्सुक हैं। PM मोदी ने बताया कि मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से हमारी मैत्री के बंधन और प्रगाढ़ होंगे तथा साझा प्रगति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयास मजबूत होंगे।

India Bhutan Relation

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं, जो गहरे पारस्परिक विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं। हमारी साझेदारी हमारी पड़ोसी प्रथम नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और पड़ोसी देशों के बीच अनुकरणीय मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक आदर्श है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान का दौरा किया था। अगस्त 2019 में, पीएम मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद भूटान की राजकीय यात्रा की थी।

Bhutan News Today

India Bhutan Relation
India Bhutan Relation (source: social media)

भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपराहवा अवशेषों की प्रदर्शनी के समय हो रही है। भारत और भूटान के बीच अद्वितीय और अनुकरणीय साझेदारी है, जो एक-दूसरे के प्रति गहन पारस्परिक विश्वास, सद्भावना और सम्मान पर आधारित है।

ALSO READ: उद्धव ठाकरे-शरद पवार को तगड़ा झटका! कांग्रेस अकेले लड़ेगी आगामी बीएमसी चुनाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।