Red Fort Explosion: दिल्ली में फिदायीन हमला! आतंकी डॉ उमर चला रहा था i20 कार, जांच एजेंसियों को हाथ लगे अहम सुराग

Summary :

Red Fort Explosion: दिल्ली में कल शाम लाल किले के सामने जोरदार हमले से पूरी दिल्ली दहल उठी है। इस विस्फोट के बाद देशभर में हाईअलर्ट जारी कर दिया है वहीं हमले के तार सुलझाने के लिए जांच एजेंसिया सबूत जुटाने, छापा मारने और विस्फोट की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। इसी बीच जांच एजेंसियों को अहम सुराग हाथ लगे है और CCTV फुटेज खंगालने के बाद कार चालक की तस्वीर सामने आई है जिसमें माना जा रहा है कि इस कार को फरार आतंकी डॉ उमर चला रहा था लेकिन DNA टेस्ट के बाद ही…

Red Fort Explosion: दिल्ली में कल शाम लाल किले के सामने जोरदार हमले से पूरी दिल्ली दहल उठी है। इस विस्फोट के बाद देशभर में हाईअलर्ट जारी कर दिया है वहीं हमले के तार सुलझाने के लिए जांच एजेंसिया सबूत जुटाने, छापा मारने और विस्फोट की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। इसी बीच जांच एजेंसियों को अहम सुराग हाथ लगे है और CCTV फुटेज खंगालने के बाद कार चालक की तस्वीर सामने आई है जिसमें माना जा रहा है कि इस कार को फरार आतंकी डॉ उमर चला रहा था लेकिन DNA टेस्ट के बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी।

Red Fort Explosion:

Red Fort Explosion
Red Fort Explosion (source: social media)

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुई कार धमाके की जांच तेज कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी। यह करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकली। उस समय इलाके में काफी भीड़ थी।

Delhi Blast Update

पुलिस ने आसपास की सड़कों और पार्किंग टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांचकर्ता वाहन के पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं, जैसे कि वह कहां से आई, वह लाल किले की पार्किंग में कैसे पहुंची, और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, फुटेज में संदिग्ध अकेला दिखाई दे रहा है। दरियागंज जाने वाले रास्ते की भी जांच की जा रही है।

Red Fort Blast News

Red Fort Blast News
Red Fort Blast News

इस मामले में यूएपीए की धाराओं 16 और 18, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और विस्फोट से पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश जारी है।

ALSO READ: लाल किले के पास कार में धमाका, 10 की मौत, 20 से अधिक घायल, हाई अलर्ट पर राजधानी दिल्ली

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।