पीएम मोदी बिहार को करोड़ों रुपए की योजनाओं की देंगे सौगात : नित्यानंद राय

Summary :

समस्तीपुर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे। वह बिहार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन परियोजना समेत हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को सुबह लगभग साढ़े दस बजे राजापाकर औद्योगिक पार्क के मैदान में पधार रहे हैं। उस दिन कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन प्रोजेक्ट सहित हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।” उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के मन में प्रधानमंत्री और उनके मन में बिहारवासी बसते…

समस्तीपुर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे। वह बिहार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन परियोजना समेत हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को सुबह लगभग साढ़े दस बजे राजापाकर औद्योगिक पार्क के मैदान में पधार रहे हैं। उस दिन कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन प्रोजेक्ट सहित हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।”

उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के मन में प्रधानमंत्री और उनके मन में बिहारवासी बसते हैं। प्रधानमंत्री हमेशा बिहार के विकास की चिंता करते हैं और उसका परिणाम बिहार में देखने को भी मिलता है। वह छठ पर्व के कुछ ही दिन बाद बिहार आ रहे हैं और छठ मैया का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। हम सभी देशवासी और बिहारवासी जानते हैं कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय पूरे गुजरात में जहां-जहां बिहारवासी रहते थे, वहां हर संभव सुविधा उपलब्ध कराकर छठ पर्व को संपन्न करवाने में सहयोग करते थे।

उन्होंने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जन्मभूमि है, वो वहां आएंगे। समस्तीपुर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती है। यह पूरा क्षेत्र उनसे गहराई से जुड़ा हुआ है। इसके लिए दोनों जिलों के लोग और एनडीए के कार्यकर्ता कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों जिलों के लोग उनको देखने और सुनने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने प्रधानमंत्री को सुनेंगे और जानेंगे कि बिहार को क्या-क्या नई सौगातें मिलने वाली हैं।

प्रधानमंत्री वैशाली जिले के जफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वैशाली औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी चल रही हैं। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का 20 नवंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है।

–आईएएनएस

केके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.